Skip to Main | | / |
Notice Kanya Vivah & Vikas Society mein aapka swagat hai  |  Kanya Vivah Sahayeta Yojana ke liye abhi register karein  |  Helpline: 0631-2222506  |  kanyavivah327@gmail.com

🎯 उद्देश्य एवं लक्ष्य

1. बाल विवाह उन्मूलन निषेध :

बाल विवाह हमारे समाज का एक बहुत बड़ा अभिशाप है। हमारी बेटियां पूरी तरह से शादी के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं होती हैं। इसलिए कम उम्र में शादी नहीं करना चाहिए, इसे रोक लगाना का काम करना।

2. कानूनी सहायता सेंटर एवं कॉल सेंटर :

महिलाओं एवं बेटियों को अधिकार एवं कानून की जानकारी प्रदान करना ताकि वे किसी शोषण का शिकार न हों। उन्हें मोबाइल नंबर देकर हर समय उनकी सहायता को तत्पर रहना एवं एक महिला कॉल सेंटर की स्थापना करना।

3. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा :

ग्रामीण क्षेत्रों में कुशल एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच करना तथा चलित चिकित्सालय के माध्यम से गांव-गांव जाकर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना।

4. विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान :

संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब कन्याओं के विवाह से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है। विवाह से संबंधित समस्याओं में संस्था द्वारा कानूनी सहायता भी प्रदान की जाती है।

5. स्वावलंबन :

महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण आदि प्रदान कर उन्हें रोजगार योग्य बनाया जाता है।

6. योजनाओं को सफल बनाना :

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना।

7. विकलांग कन्याओं का पुनर्वास :

विकलांग कन्याओं को शिक्षा, उपकरण, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना।

8. बालिका शिक्षा :

बालिका शिक्षा समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि एक लड़की शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।

हमारे मुख्य उद्देश्य
बाल विवाह उन्मूलन अभियान
महिलाओं को कानूनी सहायता
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता
स्वावलंबन प्रशिक्षण
बालिका शिक्षा को बढ़ावा
गरीब एवं असहाय महिलाओं की सहायता